Follow us on

थाना सिगरा पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन द्वारा टप्पेबाजी करके आभूषण चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार

Share this post:

रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी                     वाराणसी-थाना सिगरा पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन द्वारा टप्पेबाजी करके आभूषण चोर करने वाले 02 अभियुक्तगण चोरी के माल 1,62,000/-रूपया नगद व कुल 848 नाक की कील (अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रूपया), 02 फर्जी आधार कार्ड सहित गिरफ्तार।पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण , सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन द्वारा मु0अ0सं0- 0474/2025 धारा 303(2),318(4)बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2),336(1)बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. रमण जाधव पुत्र राजा जाधव पता बच्चोबाई चोपडी निवासी म0न0 03 जान्हवी पार्क पावर्ती नगर थाना वटवा जिला अहमदाबाद गुजरात उम्र 42 वर्ष, 2. प्रेम विश्वनाथ जाधव पुत्र विश्वनाथ जाधव निवासी म0न0 बी 15 झूलेलाल नई चाली के पास सेजपुर टावर नरोडा पाटिया अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष को वशुन्धरा कालोनी में रेलवे का खाली जर्जर क्वार्टर थाना सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- अवगत कराना है कि आवेदक द्वारा सूचना दिया गया कि प्रार्थी द्वारा सोने के बने गहनों का फेरी लगाकर व्यापार किया जाता है व्यापार के कार्य से दिनांक 11/12/2025 को अपने स्टाफ के साथ बुक किये गये गाड़ी अर्टिका व उसके चालक अमित के साथ अपना नाक का कील बेचने के लिए प्रयागराज जा रहा था तभी रास्ते में आकाश वाणी तिराहे से 100 मीटर पहले करीब समय 11.40 दिन में एक अज्ञात आदमी के द्वारा गाड़ी के पास आकर बताया गया की आप के गाड़ी से मोबिल गिर रहा है । जिसको देखने के लिए अमित के द्वारा गाड़ी को वही सड़क के किनारे खड़ा किया गया हम लोग गाड़ी से उतर कर बोनट खोल कर यह देखने लगे की मोबिल कहाँ से गिर रहा उतने में ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा बैग धोखे से मेरे गाड़ी से निकाल लिया गया मेरे बैग में 232 पत्ता सोने की नाक का कील था जिसमें 175 पत्तो में 50 पीस के हिसाब से नाक कील थे और 57 पत्ते में 25 पीस के हिसाब से नाक कील तथा 10-12 पीस गले का छोटा लाकेट भी था जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है । उक्त के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights