Follow us on

दबंगों की पिटाई एवं घर पर कब्जा किए जाने के विरोध में परिवार के साथ पीड़ित ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को अनशन आरंभ किया

Share this post:

मिर्जापुर- दबंगों की पिटाई एवं घर पर कब्जा किए जाने के विरोध में परिवार के साथ पीड़ित ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को अनशन आरंभ किय। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई गई हैं। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला समसदिया निवासिनी कंचन पुत्री भोलानाथ ने गांव के ही दबंगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। बताया कि 8 अगस्त को विपक्षीगण का मेरे पड़ोसियों से कुछ विवाद हुआ था । जिसमें विपक्षीगण द्वारा प्रार्थिनी के पड़ोसियों के साथ साथ प्रार्थिनी के पिता व माता को भी फर्जी मुकदमें में फंसा दिया और थाना सन्त नगर की पुलिस प्रार्थिनी के पिता व माता को गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया और जब पुलिस प्रार्थिनी के माता व पिता को घर से उठा ले गयी थी उसी समय रात्रि में विपक्षीगण प्रार्थिनी व प्रार्थिनी की बहन को घर में अकेला पाकर माँ-बहन अन्दर से पुलिस को फोन किया तो पुलिस प्रार्थिनी के घर में आकर प्रार्थिनी व प्रार्थिनी की बहन को थाने पर लेकर चली गयी। खाली घर पाकर सबकुछ लूट लिया गया । घर पहुंचने पर सारा सामान गायब था । सूचना देने के बावजूद अबतक मामला दर्ज नहीं किया गया। धमकी और घर में ताला बंद किए जाने से परिवार दर दर भटक रहा हैं। मामला दर्ज कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। बाईट पीड़ित महिला, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights