कछवां:* थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर सोमवार को दाह करने आया युवक गंगा में डूब गया। वाराणसी के ठठरा गांव निवासी दिलीप कुमार (32) पुत्र झल्लन अपने मोहल्ले के 70 वर्षीय नक्खड़ चमार के दाह संस्कार में शामिल होने आये थे। दाह संस्कार के बाद दोपहर करीब तीन बजे सभी गंगा स्नान कर रहे थे कि दिलीप का अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गये, जहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में जाने से डूब गये। जिससे गंगा घाट पर अफरातफरी मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में नाविक महात्मा निषाद के साथ जाल लगाकर खोजबीन करने में जुटी रही। वहीं दिलीप सूरत में रहकर नौकरी करते थे, छुट्टी मनाने दो माह पहले सूरत से घर आएं थे। दिलीप को तीन छोटी बहन और एक बड़ा भाई है, जोकि ये दूसरे नंबर का भाई था कछवां से रामतीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट