वाराणसी आज दिनांक18/2025 को मैं अपने सहयोगियों के साथ महाविद्यालय परिसर में अपनी पांच सूत्रीय मांगो के साथ धरनारत् था जिसमें से प्रमुख मांग दीक्षांत समारोह कराने का थाधरना खत्म कराते वक्त प्राचार्य द्वारा यह लिखित आश्वासन दिया गया कि आगामी एक माह के भीतर दीक्षांत समारोह करा दिया जायेगा तथा अन्य मांगों के आगामी छः माह के भीतर सम्पन्न करा दिया जायेगा। छः महीना बीतने के पश्चात मैने कार्य की प्रगति के बारे में पूछा तो मूझे फिर लिखित रूप से दिया गया कि कार्य जल्द ही सम्पन्न हो जायेगा।आज दिनांक 18.12.2025 को 9वां महीना प्रारंभ हो गया है अभी तक दीक्षांत समारोह नहीं कराया जा सका है। और इन्होंने पूर्व में 26.11.2025 को कार्य को पूर्ण कराये बिना दीक्षांत समारोह की तिथि रखी थी जिसमें मा० कुलपति तथा मा० मंत्री जी को आमंत्रित किया तथा जो कि अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सके।अतः मैं मांग करता हूँ कि दिसंबर 2025 में दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित करें और सकुशल सम्पत्र करावे।धरना प्रदर्शन देने में शिवम् पटेल, सर्वेश तिवारी, विवेक कुमार, विशाल सिंह,अमन गुप्ता, शिवम् तिवारी, हर्षित तिवारी, प्रियानन्द पटेल, गौतम सेठ, अनुराग चौरसिया, एवं अन्य साथी मौजूद रहे आपका शिवम् पटेल (अधिवक्ता) राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी