Follow us on

दुल्हीपुर क्षेत्र के व्यास नगर रेलवे स्टेशन के समीप विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रचार–प्रसार एवं 25 जनवरी को प्रस्तावित शोभायात्रा

Share this post:

आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट चंदौली

चंदौली। दुल्हीपुर क्षेत्र के व्यास नगर रेलवे स्टेशन के समीप विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रचार–प्रसार एवं 25 जनवरी को प्रस्तावित शोभायात्र के आमंत्रण हेतु लगाए गए बैनर से बीती रात असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी। अराजक तत्वों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बैनर को फाड़ दिया, जिससे सुबह होते ही क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह समाज को तोड़ने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की एक सुनियोजित कोशिश प्रतीत होती है।

संगठन का स्पष्ट संदेश

पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ शांति और कानून व्यवस्था में विश्वास रखता है। संगठन किसी भी प्रकार की अराजकता या तनाव नहीं चाहता, लेकिन आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संयम, एकता और जागरूकता बनाए रखने की अपील की।

प्रशासन से की गई प्रमुख मांगें

संगठन की ओर से प्रशासन से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की जाए, दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ऐसी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

घटना के बाद मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका सामने आई। जिला अध्यक्ष मातृशक्ति रिंकी श्रीवास्तव सहित महिला पदाधिकारियों की तत्परता से क्षेत्र में जनजागरण बढ़ा और लोगों ने एकजुट होकर शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस को दी गई सूचना, कार्रवाई शुरू मामले की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष मुगलसराय (दुल्हीपुर) को दी गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए गए।

शोभायात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

प्रशासन एवं संगठन दोनों की ओर से स्पष्ट किया गया कि 25 जनवरी को प्रस्तावित शोभायात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाली जाएगी।

पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

मौके पर अभिषेक केसरी (जिला अध्यक्ष वाराणसी), लकी संतोष सेठ, धनंजय सिंह, धर्माचार्य संदीप तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री हरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री महेंद्र पटेल, रंजन श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, प्रीति जायसवाल, लक्ष्मी श्रीवास्तव, बृजबाला देवी, सूर्यमणि देवी, प्रीति खरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने भी आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights