वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट
. देवरिया_सदर_विधानसभा क्षेत्र के मुराडीह निवासी जो की बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय गौड़ जी का पार्थिव शरीर अयोध्या जनपद के सरयू नदी में उतराता हुआ मिला था अजय गौड़ जी 5 फरवरी से लापता थे।
विधानसभा बरहज क्षेत्र के ग्राम – समोगर थाना – मदनपुर
जिला – देवरिया में कुछ ठाकुर लोगों द्वारा एक गरीब घर के आदमी जिसका नाम महंत गोंड ( राजमिस्त्री ) को जान से मार दिया गया था और अभी तक FIR नहीं लिखा गया था कमेटी जाने के बाद FIR दर्ज कर दिया गया है
मृतक की पत्नी श्रीमती विमला देवी पत्नी स्व. महंत गोंड से कल समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री व्यास जी गौड़, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि गौड़ बड़कू, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री व्यास यादव, समाजवादी पार्टी जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गौड़ सहित अन्य समाजवादी साथियों के साथ उनके आवास पर पहुँचकर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया परिवार वालों यह भरोसा भी दिलाया की इस घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जाए l अब तो गुंडाराज मुक्त की जगह भ्रष्टाचार मुक्त रहना चाहिए
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏🙏