Follow us on

धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कूड़ा घर बनाने का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन व्यापक रूप लेगा

Share this post:

अमलेश पटेल की रिपोर्ट                                       पाल बस्ती के पास कूड़ा घर के विरोध में फूटा जनाक्रोश, धरना प्रदर्शन कर दी चेतावनी

वाराणसी। चितईपुर-चुनार रोड स्थित संत नगर बरईपुर, पाल बस्ती के समीप नगर निगम द्वारा प्रस्तावित कूड़ा घर निर्माण के विरोध में स्थानीय ग्रामवासियों और कॉलोनी निवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। लगभग 8 बिस्वे भूमि पर प्रस्तावित इस परियोजना के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों ने सामूहिक धरना-प्रदर्शन कर निगम के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा पूर्व में इसी क्षेत्र में किसी अन्य स्थान पर कूड़ा घर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन वहां स्थानीय लोगों के विरोध के चलते योजना को स्थानांतरित कर पाल बस्ती के समीप कर दिया गया। इस बदलाव के बाद अब यहां के निवासी भी विरोध में उतर आए हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कूड़ा घर बनाने का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेग। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घनी आबादी के बीच कूड़ा घर बनने से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

निवासियों ने एक स्वर में कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं। यदि उक्त स्थल पर पार्क, बारात घर या कोई सरकारी कार्यालय बनाया जाता है, तो उसका स्वागत किया जाएगा और उसमें हर संभव सहयोग भी दिया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने 19 मार्च को अपर नगर आयुक्त और महापौर को हस्ताक्षरित ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही, जिस पर स्थानीय लोगों ने असंतोष व्यक्त किया।

धरने में प्रमुख रूप से प्रदीप वर्मा, मुन्नालाल, रोशन, राहुल पाल, संतोष पाल, एस.के. त्रिपाठी, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, अभिनव पाल, अवनीश पाल, मोहन पाल, बद्री पटेल, पलटू पाल, अंकित पाल, मनीष पाल, जीत पाल, सूरज पटेल, राजू पटेल, दिलीप पाल, विजय पाल, आनंद पाल, छन्नू पाल, अनिल पाल, शुभा मिश्रा, शैल त्रिपाठी, यशपाल, अनुराग पाल, सुरेश पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, राघव विनायक, आरव पाल, आदित्य पाल, शारदा पाल, शुभम पाल, प्रिंस पाल, अंश पाल, पवन पाल, आयुष पाल, विनय पाल, सीमा पाल, सुनीता पाल, रूबी पाल, रेखा पाल, गुड्डी देवी, पंकज शेखर, राम भूषण पाल, भावेश पाल, पूर्ण पाल, गीता पाल, लक्ष्मीना देवी, मुस्कान देवी, रंथ पाल, डिंगूर राम, शिवकुमार, राजकुमार, मनु पाल, लल्लन पाल, महेंद्र पाल, सीता पाल, आशा पाल एवं कौशल पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x