Follow us on

धानापुर गांव में जबरन रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Share this post:

शिवपूजन गोंड की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत जक्खिनी चौकी के धानापुर गांव में जबरन रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फू पड़ा है। दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण डीसीपी गोमती जोन कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर जबरन निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता सभी की सहमति से बना था, जिसमें गांव के प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी-अपनी जमीन दी है।आरोप है कि रास्ते की शुरुआत वाली जगह पर निर्माण कर रास्ता बंद किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक यह रास्ता 100 साल से भी अधिक पुराना है और इस जमीन पर पहले से ही स्थगन आदेश लागू है, इसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कराया जा रहा है।स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीण सुबह से ही डीसीपी गोमती जोन कार्यालय के बाहर डटे हुए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights