वाराणसी,भारतीय उद्योग जगत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्व. धीरूभाई अंबानी जी की जयंती आज वाराणसी में ‘रिलायंस परिवार’ द्वारा बड़े ही सेवाभाव और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) के कर्मचारियों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए पंडित दीनदयाल सरकारी अस्पताल को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान किया गया
रक्तदान से दी श्रद्धांजलि
हर साल की तरह इस दिन को ‘रिलायंस परिवार’ दिवस के रूप में मनाते हुए, वाराणसी के रिलायंस जियो कर्मचारियों ने रक्तदान कर धीरूभाई अंबानी जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और रिलायंस के क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा किया गया। सुबह से ही कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।
‘रिलायंस परिवार’ की भावना
इस अवसर पर रिलायंस के प्रतिनिधियों ने कहा, “धीरूभाई अंबानी जी का मानना था कि विकास का असली अर्थ समाज की सेवा है। आज हम उनके जन्मदिन को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि ‘रिलायंस परिवार’ के रूप में एक-दूसरे की और समाज की मदद करके मना रहे हैं। सरकारी अस्पताल में रक्तदान करने का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाना और स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देना है।”
रक्तदान शिविर के साथ-साथ रिलायंस कार्यालयों में धीरूभाई अंबानी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके प्रेरणादायी जीवन संघर्ष को याद किया गया। कर्मचारियों ने इस दिन को एक परिवार की तरह एकजुट होकर मनाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।राजेश मौर्या,सुरेंद्र प्रसाद,अंकुर सिंह संदीप पांडेय,श्रवण मिश्रा,मनीष सिंह,बृजेश सिंह,अभय मौर्या,बृजेश सिंह,अभय कुमार,पुनीत सिंह,आलोक सिंह,शशिकांत यादव,संदीप पांडेय,मनोज गुप्ता,राम निरंजन,बालगोविंद,अखिलेश कुमार,हरिगोविंद पांडेय,धर्मेंद्र विश्वकर्मा,उपेंद्र प्रताप सिंह