दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल चौकी अंतर्गत नक्खी घाट पर सोमवार को एक युवक द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली कि दीनदयालपुर निवासी सूरज राजभर (20) पुत्र चंद्रबली राजभर ने नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि किसी व्यक्ति ने उसे छलांग लगाते हुए प्रत्यक्ष नहीं देखा। मौके पर युवक की साइकिल और जूते बरामद हुए हैं।पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पिता ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भोजूबीर क्षेत्र में चल रहा था।सूचना मिलते ही थाना सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई। नदी में युवक की तलाश जारी है।
Post Views: 16