जमानियां। नगर की समस्याओं को हल करने के लिए पालिका तत्परता से निस्तारण किया जाएगा। उक्त जानकारी पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया। बुधवार को पुरानी सदर महाल में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी छोटी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका परिसर द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर कस्बा सहित रेलवे स्टेशन बाजार सहित सभी वार्डो को बेहतर बनाने के लिए तथा बुनियादी ढांचे के साथ विकास कराने के लिए प्रभावी शासन और नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए अनेकों कार्य शामिल है। जैसे समाधानों में जल निकासी और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार, सड़क मार्ग को बेहतर बनाना, गरीबों के लिए आवास और स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना, और स्वच्छ व हरित नगर कस्बा सहित रेलवे स्टेशन बाजार आवागमन के दौरान हो रही असुविधा को दूर कराने के लिए और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। गुप्ता ने आगे बताया कि समाधान के लिए एक मजबूत और प्रभावी नगर कस्बा में नियोजन प्रणाली लागू की जानी चाहिए होगी। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जल निकासी सिस्टम को बेहतर बनाना बहुत जरूरी है। ताकि जलभराव जैसी समस्याएँ न हों। इसके साथ ही सड़क और नालों जैसे बुनियादी ढांचे का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। पानी को बचाने के लिए भूजल और सतही जल को संग्रहीत करने के तंत्र विकसित किए जाने चाहिए। शासन और स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए नागरिकों में जागरूकता होनी चाहिए। बेहतर कार्यान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। और वित्तीय रिकॉर्ड की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक ढांचा विकसित करना सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। नगर कस्बा में गरीबों की बुनियादी ज़रूरतों, जैसे आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा पर अथक प्रयास के साथ पूरा किया जाना है।नगर पालिका परिषद के नागरिकों को भागीदारी होने के साथ जागरूकता होनी चाहिए। उक्त मौके पर नेसार अहमद खान वारसी, अकील अजहर, नेसार खान, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया