Follow us on

नगर को स्वच्छ रखने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाने की निरीक्षण किया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार एवं कम्पूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी के द्वारा वार्डों में पहुंचकर डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति। और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण का औचक निरीक्षण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। बताया जा रहा है। कि निरीक्षण के मुख्य बिंदु कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों और कचरा वाहन चालकों की भौतिक उपस्थिति की जांच करना है। एवं गाड़ियों की कार्यप्रणाली के तहत घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों के सुचारू संचालन और रूट चार्ट का जायजा लेना है। पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि

नागरिकों और कर्मचारियों को कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित करना तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नागरिकों से सीधे संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने की अपील करना सुनिश्चित किया गया है। ताकि नगर को स्वच्छता व्यवस्था और सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग समय समय पर किया जा सके। कुमार ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करना सफाई कर्मियों की अहम जिम्मेदारी बनाता है। संतोष कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों के कार्य में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x