नगर निगम की घोर लापरवाही, जनता अपनी जेब से करा रही सफाई

*वार्ड 35 में सफाई व्य

वाराणसी के नादेशर वार्ड नम्बर 35 स्थित बाबा का मजार वाली गली के बाहर बकरा व बाइक स्टिकर की दुकान के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाली जाम रहने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे इलाके में भयंकर बदबू और संक्रमण का खतरा बना हुआ है स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम विभाग और क्षेत्रीय पार्षद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि नाली भर जाने पर मोहल्लेवासियों को मजबूरी में अपनी जेब से पैसा खर्च कर प्राइवेट स्वीपर बुलवाकर सफाई करानी पड़ती है। इतना ही नहीं,नाली से बाहर निकली सिल्ट भी लोग खुद पैसे देकर फिकवाते हैं।लोगों का कहना है कि जब तक गंदगी से तेज दुर्गंध नहीं फैलती,तब तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आता। बदबू और बीमारी के डर से मजबूरी में सफाई करानी पड़ती है, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर जस के तस हो जाते हैं।स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि इस समस्या का स्थायी समाधान और नियमित सफाई व्यवस्था की ब्यवस्था होनी चाहिए।। उनका कहना है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही किसी बड़ी बीमारी को न्योता दे सकती है

Leave a Comment