Follow us on

नगर निगम वाराणसी ने 1575.86 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित।महापौर अशोक तिवारी

Share this post:

नगर निगम वाराणसी ने 1575.86 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित।महापौर अशोक तिवारी*
वाराणसी, 1 नवम्बर नगर निगम वाराणसी के सदन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल ₹1575.86 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसमें नगर निगम के मद में ₹1324.46 करोड़ तथा जलकल के मद में ₹251.40 करोड़ शामिल हैं। यह राशि मूल बजट से ₹46.48 करोड़ अधिक है।बजट बैठक की अध्यक्षता महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की, जबकि बजट उपसभापति नरसिंह दास द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बजट में विभिन्न मदों में बढ़ोतरी की गई है — जैसे सम्पत्ति कर ₹110 करोड़ से बढ़ाकर ₹125 करोड़, स्टाम्प ड्यूटी ₹15 करोड़ से ₹30 करोड़, पार्किंग शुल्क ₹1.50 करोड़ से ₹2 करोड़, तथा सड़क रखरखाव मद ₹7 करोड़ से बढ़ाकर ₹8 करोड़ किया गया।पहली बार मेट्रोपॉलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट के लिए ₹5 करोड़ का नया प्रावधान भी शामिल किया गया। व्यय मदों में सड़कों, नालों, मार्ग प्रकाश, घाटों की मरम्मत और सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव हेतु उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। बजट में कान्हा योजना गौशाला निर्माण के लिए ₹2.5 करोड़ का प्रावधान भी किया गया।महापौर ने सदन को बताया कि देव दीपावली के बाद “सौ दिन सौ वार्ड नगर निगम आपके द्वार अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत नगर निगम अधिकारी और पार्षद वार्डों में जाकर जनता की समस्याएँ सुनेंगे और समाधान करेंगे। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सभी पार्षदगण और नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights