Follow us on

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के अथक प्रयास से बंदरों की विशेष धर-पकड़ अभियान चलाए जा रहे हैं।

Share this post:

सलीम मैनसुरी की रिपोर्ट

जमानियां। नगर कस्बा बाजार सहित सभी वार्डों में बंदरों के आतंक और मानव-बंदर संघर्ष को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के अथक प्रयास से विशेष धर-पकड़ अभियान चलाए जा रहे हैं।बंदरों की धर-पकड़ और नई कार्य योजना जिम्मेदारी तय करने के लिए हरपुर, रेलवे स्टेशन बाजार, तहसील मुख्यालय सहित सभी वार्डों में बंदरों को पकड़ने और उनके पुनर्वास के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और कार्य योजना लागू की गई है। बंदर पकड़ने वाली विशेषज्ञ टीम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा प्रशिक्षित ‘मंकी कैचर’ (बंदर पकड़ने वाले) विशेषज्ञों को बुलाया गया है। जो पिंजड़ों की मदद से सुरक्षित रूप से बंदरों को पकड़ रहे हैं। और सुरक्षित स्थानांतरण के लिए कार्यवाही भी किया जा रहा है। पकड़े गए बंदरों को जन-आबादी से दूर सुरक्षित व घने जंगलों या निर्धारित प्राकृतिक आवासों में छोड़ा जा रहा है। पालिका स्तर पर त्वरित राहत देने के लिए अध्यक्ष को विशेष अनुमति के बिना भी आवश्यक कदम उठाने में छूट दी गई है। ताकि कार्रवाई में देरी न हो। बंदरों को सुरक्षित तरीके से भगाने और दूर रखने के कुछ आसान व व्यावहारिक उपाय खोजा गया है। बताया जाता है। कि बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश पर बंदरों की धर-पकड़ का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह कार्यवाही विशेष टीम के द्वारा प्रशिक्षित मंकी कैचर (विशेषज्ञ) टीमों का गठन किया गया है। जो पिंजड़ों की मदद से बंदरों को पकड़ रही हैं। सुरक्षित स्थानांतरण कर रहे है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को आबादी से दूर सुरक्षित जंगलों या निर्धारित प्राकृतिक वास स्थलों में छोड़ने के लिए शक्त निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि मानव-बंदर संघर्ष को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद और वन विभाग के सहयोग मिलने के बाद बंदरों को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर यह कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x