Follow us on

नगर पालिका परिषद के द्वारा गृह कर (हाउस टैक्स) में अत्यधिक वृद्धि के विरोध में नगर व्यापार मंडल और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौपा

Share this post:

जमानियां रिपोर्ट सलीम मंसूरी। नगर पालिका परिषद के द्वारा गृह कर (हाउस टैक्स) में अत्यधिक वृद्धि के विरोध में नगर व्यापार मंडल और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वाराबुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि गृह कर में काफी हुई वृद्धि से नागरिकों व व्यापारियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के तले दम जाएंगे। इसे कम करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही किया जाए। अन्यथा मजबूर नगरवासी अपने बच्चों को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। है। गृह कर वृद्धि का कारण नगर पालिका परिषद के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और विकास कार्यों के लिए संपत्ति कर (Property Tax) का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है। और विरोध का कारण कई मामलों में कर की दरों में भारी बढ़ोतरी होने से आम नागरिकों और दुकानदारों पर अचानक बड़ा आर्थिक बोझ आ जाता है। मुन्ना गुप्ता, जाहिद सिद्दीकी, नारायण दास चौरसिया आदि लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचकर रात्रक सौंपा,और बताया कि करों में भारी वृद्धि को वापस लिया जाएl और इसे एक सीमित व तर्कसंगत दायरे में रखा जाए। एसडीएम सुश्री निधि ने इस ज्ञापन को प्राप्त कर उचित माध्यम से संबंधित नगर पालिका परिषद के अधिकारी तक पहुँचाने और नियमानुसार विचार करने का भरपूर आश्वासन दी। हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी को लेकर

पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पालिका द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। की गृह कर से लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए पालिका अध्यक्ष से गम्भीर चर्चाएं की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x