Follow us on

नगर पालिका परिषद के 10 व 9 का औचक निरीक्षण किया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा पालिका कर्मियों के साथ वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 9 का औचक निरीक्षण कर जाना हाल दोनों वार्डों में अव्यवस्था पाए जाने पर पालिका कर्मियों पर फटकार लगाते हुए। जल्द से जल्द निरीक्षण के दौरान पाई गई। समस्या को निस्तारण कराने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया। की नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 10 निवासी गुड्डू डॉक्टर के घर से विनोद चौहान के घर तक पानी की आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। इसके साथ ही स्वर्गीय बाबू मियां के घर से विनोद चौहान के घर तक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था नहीं है। और गुलाब प्रजापति के घर से बाबू मैया के घर तक बिजली का तार लटका हुआ पाया गया। इसके साथ ही पालिका के वार्ड नंबर 9 स्थित दिगंबर उपाध्याय के घर से मुन्ना यादव के घर तक पानी की निकासी की जटिल समस्या पाई गई। नाली बनवाने की आवश्यकता है। राम नारायण वर्मा ने कहा कि बिजली तार का लटकना काफी जोखिम भरा रहता है। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फौरन उसको दुरुस्त कर देना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो सके। ठीक उसी तरह नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 10. और 9 में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इंटर लॉकिंग के साथ पानी निकास के लिए नाली का निर्माण कराने की जरूरत है। इसको जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x