Follow us on

नगर पालिका परिषद पर विशेष अभियान चलाकर कराई गई। साफ सफाई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। रेलवे स्टेशन बाजार से लेकर नालियों सहित नालों की साफ-सफाई पर विशेष कार्यवाही के तहत, स्वच्छता ही सेवा और ODF प्लस (खुले में शौच मुक्त) अभियान के माध्यम से ठोस-तरल कचरा प्रबंधन गलियों नाला की नियमित सफाई और सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह एक व्यापक अभियान है। जिसमें एकल-उपयोग प्लास्टिक पर रोक, कूड़ा न फैलाने, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और श्रमदान के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त बयान में बताया कि

साफ-सफाई पर विशेष कार्यवाही करते हुए। साफ सफाई अभियान के तहत विशेष अभियान कूड़े की नियमित सफाई कराया। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन गीले कचरे के लिए हरे और सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बे का उपयोग करना। और इसके लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए श्रमदान, स्वच्छता शपथ और कचरा न फैलाने के लिए जागरूक कराया गया। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सफाई कार्य में निगरानी के लिए सफाई कर्मियों द्वारा कार्य में रूचि न लेने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करना और बेहतर कार्य करने वालों को पालिका स्तर पर सम्मानित करना। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि साफ सफाई के लिए जन भागीदारी स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाकर स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ के मूलमंत्र को सभी को अपनाना चाहिए। स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करने के लिए नागरिकों की सोच में बदलाव लाने के लिए है। पालिका स्तर पर कार्यवाही जारी है। ताकि भारत को ‘स्वच्छ भारत’ बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights