वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला व चौकी इंचार्ज सन्दीप कुमार सिंह द्वारा नये वर्ष पर जश्न मनाने के नाम पर शराब पीकर उदण्डता करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।इस दौरान कुछ लोग जश्न के नाम पर उदण्डता कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर भी ना मानने पर चौकी इंचार्ज नाटी इमली सन्दीप कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा आधा दर्जन युवाओं को देर रात्रि शान्त भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों ने नए साल का जश्न मनाने के बहाने देर रात्रि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाया जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग हुई। पड़ोसियों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज नाटी इमली सन्दीप कुमार सिंह की पुलिस टीम ने युवकों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब उन्होंने कहना नहीं माना तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए शांति भंग कर माहोल बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया