Follow us on

नवरात्रि के प्रथम दिवस मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

Share this post:

सह संपादक कमलनयन जायसवाल की रिपोर्ट

शाहगंज, जौनपुर। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शुक्रवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

भोर होते ही श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारों के साथ मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प भी लिया।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नवरात्रि के पहले दिन को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा सामग्री, फल-फूल और प्रसाद की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु माता रानी की आराधना में लीन नजर आए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x