Follow us on

नाती शिवानंद बिंद अपने नाम अवधेश बिंद के गर्दन पर हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला से उसकी मौत हुई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। अवधेश बिंद पुत्र स्वर्गीय दलसिंगर बिंद निवासी ग्राम हेतिमपुर डेरा की उसका ही लड़की का लड़का यानि नाती शिवानंद मछली काटने वाले धारदार हथियार से गर्दन पर जोरदार जानलेवा हमला कर दी। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है। की बुधवार की सुबह हेतिमपुर डेरा गांव निवासी अवधेश बिंद घर के बगल में ईट की जोड़ाई का काम करने रहे थे। उसी दरमियान उसका नाती शिवानंद बिंद मछली काटने वाले धारदार हथियार से अपने नाना अवधेश बिंद उम्र 65 वर्ष के गर्दन पर जानलेवा हमला कर दी। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। लेकिन कार्यरत चिकित्सकों ने घायल अधेड़ की हालात गंभीर को देखते हुए। फौरन एंबुलेश की मदद से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दी। उधर गांव के लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद मौके हमलावर शिवानंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार अवधेश बिंद बगल में ईट की जोड़ाई का कार्य कर रहे थे। कई रोज से अपने ननिहाल आया नाती शिवानंद बिंद मछली काटने वाले धारदार हथियार से अपने नाना के गर्दन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दी। जहां जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने ही विधवा तेतरी देवी का रो रोकर बुरहाल रहा। मृतक से तीन लड़के जिसमें विवेक, शनि और पटेल अहमदाबाद कमाने के लिए गए हुए है। घटना की सूचना पर किसी गाड़ी द्वारा वापस घर के लिए रवाना हो चुके है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि हमलवार गिरफ्तार किया जा चुका है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights