Follow us on

नाबालिग किशोरी को फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को लोहता पुलिस ने सूरत से किया गिरफ्तार,अपहृता को सूरत से किया सकुशल बरामद 

Share this post:

 नाबालिग किशोरी को फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को लोहता पुलिस ने सूरत से किया गिरफ्तार,अपहृता को सूरत से किया सकुशल बरामद

वाराणसी — जनपद में लूट, चोरी, छिनैती,अपहरण आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लोहता की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को 01 दिसम्बर को सूरत गुजरात से गिरफ्तार कर जेएफएमसी द्वितीय न्यायालय सूरत गुजरात से थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी लाया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम नरेश करन उर्फ नरेश चंद्र करन पुत्र रमेश करन निवासी 69 विसात नगर बमरौली रोड पांडेसरा सूरत गुजरात, मूल निवासी ग्राम खल्लीकोट खोज्जापुल्ली थाना खल्लीकोट जिला गंजाम उड़ीसा बताया गया। साथ ही अपहृता नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक लोहता राज बहादुर मौर्य द्वारा बताया गया कि 18 अक्टूबर 2025 को वादिनी द्वारा उसकी बेटी उम्र 15 वर्ष के दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आयी। बेटी की गुमशुदगी के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर टीम बनाकर तत्परता दिखाते हुए लोहता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सूरत गुजरात से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ खान द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोहता राज बहादुर मौर्य, उ0नि0 मो0आरिफ खान,का0 उपेन्द्र कुमार,म0हे0कां0 किरन कुमारी आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights