Follow us on

नारायनपुर पार्षद संदीप रघुवंशी के कार्यकारिणी में चुने जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने किया भव्य स्वागत 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी –नारायणपुर वार्ड नंबर 31 के सभासद संदीप रघुवंशी का नगर निगम कार्यकारिणी में चयन होने पर गंगोत्री बिहार कॉलोनी समिति के निवासियों ने सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। सोमवार को गंगोत्री विहार कॉलोनी के साथ-साथ नारायणपुर वार्ड के अन्य क्षेत्रों के लोग भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी लोगों ने संदीप रघुवंशी को माल्यार्पण, बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संदीप रघुवंशी ने कहा जिस तरह से जनता के सहयोग से हम कार्यकारिणी में चयनित किए गए हैं, इसको ध्यान में रखते हुए हम क्षेत्र के विकास के लिए तन, मन, धन से समर्पित रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों में माता शरण पाठक, उमराव सिंह, संजीव सिंह सोमवंशी, सुभाष सिंह, डॉक्टर अरविंद गिरी, अशोक कुमार शर्मा, भोला मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, वेद श्रीवास्तव एवं कालोनी के सैकड़ों नागरिकों ने उपस्थित होकर उनको सम्मानित करते हुए उनका मान बढ़ाया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x