Follow us on

निजी भूमि से कब्जा हटाने के बाद सैकणो बनवासी गुरुवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर विरोध जताया

Share this post:

जमानियां। बरूईन नहर पुलिया स्थित एन एच 24 सड़क पटरी स्थित किसी के निजी भूमि से कब्जा हटाने के बाद सैकड़ों बनवासी गुरुवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के एन एच 24 बरूईन नहर पुलिया स्थित वनवासी बस्ती के पास न्यायालय के आदेश पर बुधवार की दोपहर पहुंची राजस्व टीम के साथ क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह के साथ कई थानों के पुलिस बल पहुंचकर उन्हें समझाया बुझाया। लेकिन न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए। 30 साल से कब्जा को बल पूर्वक हटाया। बताया जाता है। कि वादी गोरखनाथ सिंह के पक्ष में भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए स्थानीय सीओ, कोतवाल के साथ कई थानों के पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर कब्जा को हटवाया। न्यायालय के आदेश के बाद कब्जा दिलाने पहुंचे सदर अमीनदिलीप कुमार यादव ने बताया कि गोरखनाथ सिंह बनाम फागू के बीच बाद संख्या 249/ 1995 के क्रम में अपर न्यायालय गाजीपुर के द्वारा 30 मई1998 में वादी के पक्ष में फैसला सुनाया गया। जिसके बाद कब्जे लिए वर्ष 2017में इजरा किया गया।जिसपर 19 अक्टूबर 2025 को जिला न्यायालय वादी गोरखनाथ सिंह के पक्ष में कब्जा दिलाने के लिए आदेश जारी हुआ। जिसके बाद भूमि का नापी कराकर भरी पुलिस बल एवं राजस्व टीम की मौजूदगी में कब्जा हटवाकर गोरखनाथ सिंह को कब्जा दिलाया। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, के साथ मय पुलिस बल रहे। फोटो

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights