Follow us on

नोटिस मिलते ही पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालयकांशीराम आवास में रह रहे कुछ परिवारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा

Share this post:

चुनार दुर्गाजी मोड़ स्थित कांशीराम आवास में रह रहे कुछ परिवारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को पत्रक सौंप। परिवारों ने उन्हें मिले नोटिस के विरोध में फिलहाल वहीं रहने का मौका दिए जाने की मांग की। लोगों की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी ने सर्दी के मौसम को देखते हुए तत्काल कोई कठोर कार्रवाई न करने का भरोसा दिया। इस पर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी जिंदाबाद के नारे लगाए चुनार दुर्गा मंदिर क्षेत्र में कांशीराम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवासों का निर्माण कराया गया था, लेकिन इनका विधिवत आवंटन अब तक नहीं हो सका। इसी बीच आसपास के लोगों के साथ-साथ अन्य स्थानों से आए करीब 10 से 12 परिवार इन आवासों में बस गए। कई परिवार पिछले 10–12 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।हाल ही में एसडीएम द्वारा इन आवासों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया गया, जिससे वहां रहने वाले परिवारों में हड़कंप मच गया। नोटिस मिलने के बाद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित परिवार के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताई। लोगों ने कहा कि लंबे समय से वे यहां रह रहे हैं और अचानक घर खाली कराना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा, खासकर सर्दी के इस मौसम में।बाईट : पीड़िता बाईट : संजय पाल, स्थानीय जिलाधिकारी ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि ठंड के मौसम को देखते हुए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्दी समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवासों के विधिवत आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने पर पात्र लोगों को योजना के तहत आवास आवंटित किए जाएंगे।बाईट,पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी, गुफरानअहमद की रिपोर्ट  मीरजापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights