रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी
आवेदिका व विपक्षी का विवरण: यह प्रार्थना पत्र गरिमा पटेल निवासी विवेकानंद पुरम कॉलोनी लेन नंबर 4 वाराणसी द्वारा अपने पति सुधीर पटेल (विपक्षी) के खिलाफ अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी को संबोधित करते हुए लिखा गया है। दोनों का विवाह वर्ष 2005 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं।मुख्य आरोप व घटनाक्रम: शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न: आवेदिका का आरोप है कि उसका पति शराबी, जिद्दी और सपा पार्टी का पदाधिकारी है, जो पिछले दो वर्षों से घर से भगा दिया परिवार से अलग रह रहा है। वह बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा व इलाज का कोई खर्च नहीं उठाता और लगातार गाली-गलौज व मारपीट जान से मारने की धमकी देता रहता है। उसकी (सासू मां राधिका देवी) ननद सत्यभामा भी दूसरी शादी कराने के लिए इस प्रताड़ना में उसका साथ देती हैं।
2.ताजा घटना व हथियार से धमकी: दिनांक 3/06/2026 को दोपहर में चितईपुर स्थित घर पर विपक्षी ने आवेदिका के बेडरूम में नौकरानी सीता विश्वकर्मा निवासी महामना पुरी कॉलोनी के साथ संदिग्ध हालत में पति को देखकर आंख बबूला हो गई उसी वक्त पति नौकरानी की दो पुत्र एक लड़की. ननद सासू मां सहित मुझे मिलकर मारपीट करने लगा उसे घर से बाहर धकेल दिया और अपने लाइसेंसी असलहे (हथियार) से जान से मारने की धमकी दी।पुलिस द्वारा सुनवाई न होना: आवेदिका ने पहले भी शिकायतें की थीं, लेकिन विपक्षी ने राजनीतिक रसूख और दबाव का इस्तेमाल कर पुलिस को मैनेज कर लिया, जिससे कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
महिला सुरक्षा पर उठा सवाल पीड़िता ने श्रीमान जी से विनम्र निवेदन किया है कि उसके व बच्चों के जान-माल की रक्षा हेतु थाना चितईपुर, वाराणसी को निर्देशित किया जाए, विपक्षी के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए और उसका शस्त्र लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए। कभी भी अप्रिय घटना घटीत होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी