कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
नई दिल्ली- भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के केन्द्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रवि कान्त साहू को केन्द्रीय वरिष्ठउपाध्यक्ष मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी से पद्दोन्नति करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी नियुक्त किया गया |ज्ञातव्य हो की वरिष्ठ पत्रकार रवि कान्त साहू काशीदीप समाचार समूह से भी काफी वर्षो से जुड़े है एवं समूह के विस्तार में उनकी भूमिका रही है, वे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य रहे है एवं पूर्व में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपने कार्यकाल में फाउंडेशन का विस्तार किया है |उनके नियुक्ति पर संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी ए. के. बिंदुसार, राष्ट्रीय चेयरमैन संजय मौर्या, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक गुप्ता, काशीदीप विजन के सम्पादक डी डी सिंह, विभिन्न समाचार समूह के सम्पादक / निदेशक बंधु एवं समाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारो ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाये दी |