पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह को मिला ‘आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान’, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसी पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित भारत अभियान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित ‘आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने अपनी पूरी टीम के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा के 12 वर्षों पर आधारित पुस्तक “लोक सेवा ही संकल्प, विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” भेंट की। साथ ही उन्होंने इस पुस्तक में वर्णित केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी अनिल कुमार सिंह को सौंपी।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिल कुमार सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गंधराज का पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और हरित संवर्धन के लिए अपने प्रयासों को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि अनिल कुमार सिंह द्वारा हरित भारत के निर्माण के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्प के साथ अनिल कुमार सिंह पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से आने वाले समय में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा और प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने आगे कहा कि जल संरक्षण और वृक्षारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। अनिल कुमार सिंह का अभियान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा है और यह देश को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।अपने संबोधन में पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वे हरित क्रांति और जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी सदैव सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अनिल कुमार सिंह को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x