Follow us on

पांडेयपुर ESIC हॉस्पिटल में चार दिनों से लिफ्ट खराब

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी।राज्य कर्मचारी बीमा निगम हॉस्पिटल ( ESIC) पांडेयपुर में विगत चार दिनों से अस्पताल में सामने स्थित बिल्डिंग के पूछताछ काउंटर के बगल में स्थित लिफ्ट विगत चार दिनों से पूरी तरह खराब पड़ी है। जिससे द्वितीय तल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर जाने में मरीजों और अन्य मरीजों जो वार्ड में भर्ती है उनको ग्रांउड फ्लोर स्थित एक्सरे, अल्ट्रासाउंड,ईसीजी के लिए जाने में खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। उन मरीजों को भी ऊपर नीचे करने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।रोज अपने मरीजों को देखने आने जाने वाले लोगों को भी भारी मशक्कत उठानी पड़ रही है। बड़े बुजुर्गों लोगो को भी मरीजों से मिलने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है जो काफी कष्टकारी प्रतीत हो रहा है। मरीजों को लेकर आने जाने वाले लोग स्टाफ के लोगो से लिफ्ट ठीक कराने को कह कहकर हैरान और परेशान हो चुके है लेकिन इन असहाय लोगों की सुने कौन। अस्पताल प्रशासन पर तो लोगों के कहने का कोई असर ही नहीं हो रहा।

तृतीय तल पर स्थित महिला वार्ड शौचालय अक्सर रहता है जाम

तृतीय तल स्थित महिला वार्ड में बेड नंबर 6 के समीप का शौचालय आए दिन दूसरे तीसरे जाम रहता है। जिससे गंदा पानी भरकर वार्ड में फैलने लगता है। स्टाफ नर्स से शिकायत करने के बाद भी सीवर सफाई कर्मियों सफाई के लिए नहीं आते है।आते भी है तो इस तरह सफाई करते है कि वो दूसरे तीसरे दिन फिर जाम हो जाता है। जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों के तमीदारों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x