Follow us on

पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ हेतु उनके पैतृक ग्राम कटौली में रखा गया

Share this post:

दिनांक 09 जनवरी 2026 वाराणसी/ चंदौली

भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा (समिति) की आकस्मिक आभासी और भौतिक बैठक कैंप कार्यालय कन्दवा वाराणसी पर आयोजित कर दिवंगत विधायक माननीय विजय सिंह गोंड को महासभा की ओर से विनम्र आदरांजलि प्रस्तुत की गई।

माननीय विजय सिंह आठ बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया। वे दुद्धी ब्लॉक के कटौली ग्राम सभा के स्थायी निवासी रहे। उनका जीवन बहुत ही संघर्षमय परिस्थितियों से गुजरा है । उनका कुछ वर्षों पूर्व हृदय का ऑपरेशन हुआ था। विधायक जी का पिछले कुछ महीनो से पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था, उन्होंने दिनांक 08 जनवरी को अंतिम सांस लखनऊ पीजीआई में ही लिया।

2010 में उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति का विधानसभा में प्रतिनिधित्व के लिए उच्चतम न्यायालय में रिट दाखिल किया था; जिस पर चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर की बेंच ने आरक्षण हेतु आदेश जारी किए थे। जिसके परिणामस्वरूप आज ओबरा और दुद्धी दो विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। सोनभद्र के महत्वपुर्ण व्यक्तित्व के रूप में विधायक जी की प्रतिष्ठा बनी है भले ही वो विधायक रहे हों या नहीं रहे हों। उनका मृदुभाषी, कांसेप्चुवल और राजनीति में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे है।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ हेतु उनके पैतृक ग्राम कटौली में रखा गय है। आज उनका अंतिम संस्कार आदिवासी रूढ़ी-परंपरा के अनुसार कटौली में ही किया जाएगा।

आज की शोक सभा में महासभा के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र गोंड, संजीव कुमार गौड़, इंजी. बृजेश कुमार गोंड, अरुण कुमार वर्मा, डीडी सिंह विकास कुमार वर्मा, राम दुलार पाल, श्री कृष्ण गोंड, प्यारे लाल गोंड, सुरेश प्रसाद, घुरहू प्रसाद गोंड, रविशंकर प्रसाद गोंड, अवधेश प्रसाद, आदि लोगों ने दिवंगत विधायक जी को आदरांजलि प्रस्तुत किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights