सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर पालिका परिषद के नियमित कर्मचारी स्व. रमाशंकर शर्मा जी की ड्यूटी के समय 16 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन करने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। आवेदन के तीसरे दिन ही उनकी सुपुत्री को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर सुख-दुख में जनता के साथ है। उन्होंने बताया कि परिजनों के स्थिति को समझते हुए मात्र तीन दिन के भीतर ही नियुक्ति पत्र दिया गया। और परिजनों की उज्वल भविष्य की कामना किया। गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा की सेवा ही संगठन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। की संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना ही असली शासन है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के विजयशंकर शर्मा, स्टोर लिपिक सत्येन्द्र कुमार, विजयशंकर राय के साथ भाजपा के आई टी विभाग के संयोजक संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।