Follow us on

पीड़ितों के भलाई के लिए कार्य करते रहना चाहिए।साहस और चुनौतियों का सामना करने से डरते नहीं 

Share this post:

जमानियां। मोहम्मदाबाद से आए नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर भेट वार्ता में कहा कि शांति व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी चुस्त दुरुस्त में रहेंगे। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद आम जनमानस से पुलिस कर्मियों को इसके लिए योगदान देने का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि नगर कस्बा सहित क्षेत्र में विधि व्यवस्था के लिए चुस्त दुरुस्त में रहेंगे। इसके लिए समय समय पर पैदल गश्त कर कड़ी नजर बनाए रखा जाएगा। नागर ने बताया कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने जिम्मेदारी संभालने के बाद काम करने की शुरूआत किया गया। सभी को समय पर अपने-अपने नए पदस्थापना वाली जगह पर योगदान देने के लिए निर्देश दिया गया। नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर एक ईमानदार और अच्छे अधिकारी सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता पर कार्य किए जाने के लिए पुलिस कर्मियों से सहयोग करने की अपील किया है। और ऐसे सिद्धांतों का पालन सभी पुलिस कर्मियों को करते रहना चाहिए। और अपनी जिम्मेदारियों को सच्चाई से निभाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी शक्ति का उपयोग लोगों के हितों की रक्षा के लिए करते रहना चाहिए। ताकि वे सम्मान और जवाबदेही एवं पारदर्शिता को महत्व देते रहना होगा। नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते रहना चाहिए। कि आम जनमानस का उन पर विश्वास बना रहे। और एक ईमानदार और अच्छे अधिकारी के गुण उसमें कूट कूट कर भरा पाया जाए। बताया जाता है। कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारी सच के मार्ग पर चलते हैं। और अपने निर्णयों में निष्पक्ष रहते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से लेते हैं और कानून के अनुसार काम करते रहना चाहिए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights