दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। काशी स्टेशन के पास आदमपुर थाना क्षेत्र में आज हुई हत्या में पकड़े गए एक बदमाश द्वारा पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फरार होने की सूचना है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाए जाने की चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए हत्यारे को लेकर पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदी के लिए उसे लेकर काशी स्टेशन के पीछे पहुंची तो हत्यारे ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई।
अपने को घिरता हुआ देख उसने दो गोली फायर पुलिस पर की।लेकिन पुलिस ने भी जबाबी कारवाई करते हुए। पीतल की एक गोली बदमाश के पैर में उतार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। और पुलिस अग्रिम कारवाई में जुट गई है।
मुठभेड़ के संबध में एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।