Follow us on

पुलिसिया कार्रवाई से नाराज राकेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, न्याय न मिलने का लगाया आरोप

Share this post:

प्रेस रिलीज

 

दिना

वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के डाफी इलाके में बीती रात हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित राकेश यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। राकेश यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें 2 से 4 लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की, जिसकी पूरी घटना उनके पास वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। प्रेस वार्ता के दौरान राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने लंका थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा विपक्षी पक्ष की प्राथमिकी प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर ली गई, जबकि वे स्वयं पीड़ित होने के बावजूद न्याय से वंचित रह गए। राकेश यादव ने कहा कि उनके पास मारपीट से संबंधित वीडियो एविडेंस मौजूद है, जो घटना की सच्चाई को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने से वे आहत और परेशान हैं।पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है तथा यह भी कहा कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से लेकर न्यायालय तक जाने को मजबूर होंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राकेश यादव ने मीडिया और प्रशासन का ध्यान इस पूरे मामले की ओर आकर्षित करते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई की अपील की 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights