Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा लहरतारा-फुलवरिया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा लहरतारा-फुलवरिया मार्ग का स्थलीय निरीक्ष कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा लहरतारा चौकी के समीप यातायात अव्यवस्था की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लहरतारा–फुलवरिया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस एवं टेम्पो चालकों द्वारा सड़क किनारे एवं चौकी के समीप अवैध रूप से वाहन खड़े कर सवारियों का इंतजार किया जाता है, जिससे सड़क की प्रभावी चौड़ाई कम हो जाती है।अवैध पार्किंग के कारण लहरतारा–फुलवरिया मार्ग पर बार-बार भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आमजन, स्कूली वाहन, एम्बुलेंस एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लहरतारा चौकी के आसपास किसी भी दशा में बस, टेम्पो अथवा अन्य व्यावसायिक वाहनों की अवैध पार्किंग न होने दी जाए।. निरीक्षण के क्रम में यह भी निर्देशित किया गया कि प्राइवेट वाहनों को सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस को संयुक्त रूप से नियमित चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटवाने तथा आवश्यकतानुसार चालान व सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बस एवं टेम्पो चालकों को निर्धारित स्टॉपेज एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात सुचारु रहे 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights