Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी              वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजि होने वाली परेड की तैयारियों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश । 1. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा परेड कमाण्डर, महिला शक्ति केन्द्र की समस्त प्रभारी महिला उप निरीक्षक व वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को अपने आवास पर भोज भोज कराया जाएगा । यह भोज 26.01.2026 के सायं 04.00 बजे पुलिस आयुक्त महोदय के आवास पर होगा। 2. परेड में सम्मिलित सभी महिला पुलिस कर्मियों को दिखाई जाएगी “Border-2” मूवी, यह मूवी दिनांक 26.01.2026 को सायंकाल 07.00 बजे दिखाई जाएगी।3. परेड में सम्मिलित होंगी “महिला सशक्तिकरण” आधारित झांकियाँ 4. महिला ब्लैक कमाण्डोज़ व महिला घुड़सवार की भी एक-एक टोली होगी सम्मिलित।5. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, नवनिर्मित म्यूजियम, निर्माण कार्य आदि की समीक्षा कर परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया गया ।6. गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित परेड के माध्यम से समाज को एक सशक्त, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किया जाएगा । 7. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा परेड में सम्मिलित विभिन्न टोलियों की ड्रिल एवं अनुशासन का गहन निरीक्षण किया गया तथा आयोजन को प्रभावी एवं गरिमामय बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।8. सांस्कृतिक कार्यक्रम का केंद्रीय विषय देशभक्ति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया जाएगा। 9. परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्न-आउट एवं आचरण को उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए तथा इनके कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया । 10. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आवासीय क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता मानकों के कड़ाई से पालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए ।11. नवनिर्मित म्यूजियम का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी संरक्षा, सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्रदर्शन सामग्री के संरक्षण एवं आमजन हेतु आकर्षक प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किए जाने के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए।12. पुलिस लाइन परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रवेश-निकास नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए ।आज दिनांक 21-01-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन को भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित इस परेड के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने पर विशेष बल दिया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण आधारित झांकियाँ, महिला ब्लैक कमाण्डोज़ एवं महिला घुड़सवारों की टोलियाँ सम्मिलित होंगी। परेड में भाग लेने वाला…………………..

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights