Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल

Share this post:

शिवपूजन गोंड की रिपोर्ट वाराणसी 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवा द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण कर की गई पैदल गश्त, पैदल गश्त के दौरान गलत दिशा में चलने वाले व बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरूद्ध चलाया गया अभियान ।*

 

 *भ्रमण एवं निरीक्षण:-*

• अंध्रापुल से प्रारम्भ कर मरी माई तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए लंका तक भ्रमण एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

• रविदास गेट से मालवीय चौराहा होते हुए ट्रॉमा सेंटर तिराहा तक पैदल गश्त कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 *अभियान की मुख्य कार्यवाहियाँ-*

• दिनांक 01.01.2026 से अब तक गुमशुदा हुए 30 व्यक्तियों को बरामद किया गया ।

• गलत दिशा में चलने वाले वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 974 वाहनों का चालान व 15 वाहन सीज किये गए ।

• बिना नम्बर प्लेट वाले 58 वाहनों पर कार्यवाही की गई ।

• गलत बारकोड/रूट पर चलने वाले 45 ई-रिक्शा/ऑटो सीज व 404 के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी ।

• अतिक्रमण के विरूद्ध 19 अभियोग पंजीकृत कर कुल 209 स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए ।

 *दिशा-निर्देश:-*

• सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश ।

• सड़क एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

• कलर्ड पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को पार्किंग अनुशासन सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए।

• बिना नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

• भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त बढ़ाने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए।

 आज दिनांक 07.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण/निरीक्षण करते हुए अंध्रापुल से मरी माई तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए लंका तक तथा रविदास गेट से मालवीय चौराहा व ट्रॉमा सेंटर तिराहा तक पैदल गश्त कर यातायात, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, बिना नम्बर प्लेट वाहनों तथा गलत बारकोड/रूट पर संचालित ई-रिक्शा/ऑटो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 01.01.2026 से अब तक 30 गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत 974 वाहनों का चालान, 15 वाहन सीज, 58 बिना नम्बर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई, 45 ई-रिक्शा/ऑटो सीज तथा 404 के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण के विरुद्ध 19 अभियोग पंजीकृत कर 209 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था, कलर्ड पार्किंग अनुशासन, अतिक्रमण हटाने, नियमित मॉनिटरिंग, विशेष चेकिंग अभियान तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त व संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights