Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा नमो घाट पर जापानी कम्पनी टोयोटा के कार्यक्रम की तैयारियों तथा थाना आदमपुर क्षेत्र में नए ब्रिज के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था

Share this post:

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा नमो घाट पर जापानी कम्पनी टोयोटा के कार्यक्रम की तैयारियों तथा थाना आदमपुर क्षेत्र में नए ब्रिज के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्थ का किया गया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नमो घाट पर आयोजित होने वाले जापानी कंपनी टोयोटा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की योजनाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले सभी मार्गों पर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, इंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात डायवर्जन की पूरी योजना पर चर्चा कर अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। थाना आदमपुर क्षेत्र में बने ओवर ब्रिज के दृष्टिगत संभावित ट्रैफिक दबाव का आकलन करते हुए प्रभावी यातायात व्यवस्था की तैयारी करने के निर्देश दिए ।पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करें तथा विपरीत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख चौराहों पर संकेतक, दिशात्मक बोर्ड, रिफ्लेक्टिव कोन तथा सुरक्षा चिन्ह स्पष्ट रूप से लगाए जाएं, ताकि यातायात सुचारू एवं सुरक्षित रहे।आज दिनांक 09.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा नमो घाट पर आयोजित होने वाले जापानी कंपनी टोयोटा के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों तथा थाना आदमपुर क्षेत्र में नए ओवर ब्रिज के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, इंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स तथा यातायात डायवर्जन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले सभी मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। थाना आदमपुर क्षेत्र में बन रहे नए ओवर ब्रिज के कारण संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रभावी वैकल्पिक मार्ग योजना, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा विपरीत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसे सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं अपराध श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री सरवणन टी. सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights