वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा नए वर्ष के अवसर पर बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन व्यवस्थ के दृष्टिगत किया गया भ्रमण/ निरीक्षण ।*1. “नए वर्ष पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।” – पुलिस आयुक्त2. सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मैदागिन से गोदौलिया तक सम्पूर्ण क्षेत्र को “नो-व्हीकल जोन” घोषित किया गया है, जहाँ केवल पैदल आवागमन की अनुमति रहेगी तथा पुलिस वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।3. प्रतिदिन लगभग 4–5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, जिसके मद्देनजर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात पुलिस को 200 अतिरिक्त पुलिस बल, PAC कंपनियों तथा निगरानी व्यवस्थाओं की सघन तैनाती की गई है।4. भीड़ प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा रामापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा तक पैदल भ्रमण किया गया, जहाँ बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।5. गोदौलिया से दशाश्वमेध गंगा घाट तक अवैध अतिक्रमण एवं रोड जाम की समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए 10 दुकानदारों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया ।6. यातायात सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सड़क के किनारे अथवा वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।7. माघ मेले के दौरान आने वाली संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ की तर्ज पर तैयार की गई भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को काशी क्षेत्र में भी प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।8. भारी वाहनों की सुगम पार्किंग हेतु संपूर्णानन्द संस्कृत महाविद्यालय के पास पृथक पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है, जिससे मुख्य धार्मिक एवं बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव को कम किया जा सके।9. सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने हेतु मंदिर परिसर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, जिससे कतारबद्ध आवागमन बना रहे और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
10. पुलिस आयुक्त द्वारा बम डिस्पोजल टीम के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्प्रभावी किया जा सके।11. गंगाघाट से गोदौलिया–केवीएम, चौक थाना होते हुए मैदागिन चौराहा तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।12. गंगा नदी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नावों की ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा नाव संचालन के दौरान सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाकर ही बैठाने के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।13. आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें तथा सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहभागी बनें।आज दिनांक 30-12-2025 को नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। प्रतिदिन 4–5 लाख श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में 200 अतिरिक्त पुलिस बल, PAC कंपनियों, सघन निगरानी, बैरिकेडिंग एवं सुव्यवस्थित कतार प्रणाली लागू की गई है। मैदागिन से गोदौलिया तक सम्पूर्ण क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर केवल पैदल आवागमन की अनुमति दी गई है तथा पुलिस वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। रामापुरा से गोदौलिया तक पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती, यातायात नियंत्रण, अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति का निरीक्षण किया गया, जिसमें नियम उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। माघ मेले की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ तर्ज पर तैयार व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। गंगाघाटों पर नावों की ओवरलोडिंग पर रोक, लाइफ जैकेट अनिवार्य, बम डिस्पोजल टीम द्वारा चेकिंग तथा पृथक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। गोदौलिया से दशाश्वमेध गंगा घाट तक अवैध अतिक्रमण एवं रोड जाम की समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए 10 दुकानदारों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । यातायात सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सड़क के किनारे अथवा वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री सरवणन टी., सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त सहित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे