Follow us on

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नाटी इमली चौकी इंचार्ज हुए सख्त,हटवाया अतिक्रमण

Share this post:

राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी — शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशों का पालन तेजी से शुरू हो गया है। पुलिस प्रमुख के स्पष्ट निर्देश हैं कि रोड के किनारे किसी भी वाहन को पार्क नहीं किया जाए। अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में नाटी इमली चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में दुकानदारों, वाहन स्वामियों से सीधी अपील की है और संपूर्णानंद विद्यालय तक के दायरे में सभी से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति रोड किनारे वाहन पार्क ना करें और ना ही दुकान के बाहर अवैध अतिक्रमण करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।चौकी इंचार्ज की सक्रियता और पुलिस कमिश्नर के आदेशों को जमीन पर दिखते देखकर स्थानीय आम जनता में भी सकारात्मक चर्चा है। लोगों को लग रहा है अब पार्किंग और अतिक्रमण के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यातायात व्यवस्था में सुधार दिखेगा। इस पहल का उद्देश्य शहर की मुख्य सड़कों और गलियों को रुकावट मुक्त करना, सुगम यातायात सुनिश्चित करना और पैदल यात्रियों के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध कराना है। पुलिस की इस कार्यवाही से व्यापारियों और वाहन स्वामियों से अनुपालन की अपेक्षा की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights