Follow us on

पुलिस का बड़ा एक्शन: कोडीन कफ सिरप तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 25-25 हजार के तीन इनामिया समेत 5 गिरफ्तार, फर्जी GST से करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा 

Share this post:

वशिष्ठ गोंद की रिपोर्ट वाराणसी                    वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: कोडीन कफ सिरप तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 25-25 हजार के तीन इनामिया समेत 5 गिरफ्तार, फर्जी GST से करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा                                  वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की काशी ज़ोन टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े एक बड़े मामले में 25-25 हजार रुपये के तीन इनामिया अभियुक्तों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिर्जापुर के भोरसर लिंक रोड पर की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी GST इनवॉयस और ई-वे बिल के जरिए झारखंड, यूपी समेत कई राज्यों में न्यू फेंसाडिल कफ सिरप की तस्करी कर रहे थे। करीब 25 लाख बोतलों की तस्करी और हवाला के जरिए लगभग 40 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जिसमें से करीब 8 करोड़ रुपये का सीधा मुनाफा कमाया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights