काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह मिर्जापुर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।यह मुठभेड़ अहरौरा–सोनभद्र बॉर्डर के पास जंगल क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ-तस्कर बड़ी संख्या में गौवंश को अवैध रूप से बिहार ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अहरौरा पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, इसी दौरान खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया।*मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 21 गौवंश को सकुशल बरामद किया है। सभी गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। फरार हुए दो शातिर गौ-तस्करों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। SSP सोमेन बर्मा ने स्पष्ट किया है कि गौ-तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।