Follow us on

पुलिस द्वारा चोरी की ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर  बोलेरो वाहन के साथ अभियुक्त विवेक उर्फ़ राहुल यादव को किया गिरफ्तार

Share this post:

आज दिनांक 29.11.2025 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 25.11.2025 को ग्राम नाथपुर से चोरी हुआ नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बेचने हेतु एक युवक सिंधोरा की ओर से बनारस शहर की तरफ आ रहा है तथा उसके पीछे एक बोलेरो वाहन भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा ग्राम चक्रमा मोड़ के पास से चोरी किए गए ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर के साथ अभियुक्त विवेक उर्फ़ राहुल यादव पुत्र स्व. सन्तोष यादव, निवासी ग्राम रूपचन्दपुर, थाना सिंधोरा, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक सहित तीन व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर चेकिंग प्वाइंट से पूर्व ही फरार हो गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।फरार व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ पर अभियुक्त विवेक उर्फ़ राहुल यादव ने बताया कि— बोलेरो चालक: विनीत यादव पुत्र काशीनाथ यादव, निवासी ग्राम पलहीपट्टी, थाना चोलापुर, वाराणसी,साथ बैठा व्यक्ति: सोनू चौरसिया पुत्र सम्भूनाथ चौरसिया, निवासी ग्राम मरुई, थाना सिंधोरा, वाराणसी,विनीत का एक अन्य दोस्त: नाम-पता अज्ञात सवार थे ।अभियुक्त ने आगे बताया कि दिनांक 25.11.2025 को उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिंहपुर गोला से बोलेरो वाहन संख्या UP67E-7100 चोरी किया था। चालान एप के माध्यम से वाहन स्वामी से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बोलेरो के संबंध में थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 0577/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि दिनांक 24/25 की रात्रि में सभी ने मिलकर थाना सिंधोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नाथपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर (इंजन एवं कल्टीवेटर सहित) को चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 208/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत है।अभियुक्त के अनुसार वे सभी वाहन चोरी कर उन्हें औने-पौने दाम पर बेचते हैं तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बराबर बांटकर खर्च करते हैं। चोरी किया गया ट्रैक्टर वे बनारस में बेचने जा रहे थे कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights