वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — थाना चेतगंज में चार माह पूर्व गुमशुदा महिला के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा गुमशुदा महिला की खोजबीन हेतु टीम गठित की गयी जिसके बारे में काफी खोजबीन करने व सर्विलांस व सीडीआर के सहयोग से उक्त गुमशुदा महिला को प्रेम नगर भूतल तेजाजी के मंदिर के पास वार्ड नंबर 3 जैतपुरा थाना दौलतापुर जयपुर राजस्थान से 10 फरवरी 2026 को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया की 23 अक्टूबर 2025 को उक्त महिला के गुमशुदा हो जाने के संबंध में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई गई थी। उक्त क्रम में 4 माह पूर्व से लापता महिला को विशेष जांच दल व सर्विलांस टीम द्वारा लगभग 150 मोबाइल के सीडीआर को खंगाला गया व कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए प्रदेश के कई जनपदों में व जनपद वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में पता की गई जिसके उपरान्त मुखबिर द्वारा जयपुर के आसपास खोजबीन करने के लिए बताया गया। तत्पश्चात गठित टीम सर्विलांस व सीडीआर के माध्यम से जयपुर राजस्थान पहुंचकर गुमशुदा महिला को प्रेम नगर भूतल तेजाजी के मंदिर के पास वार्ड नंबर 3 जैतपुरा थाना दौलतापुौर जयपुर राजस्थान से 10 फरवरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। महिला को पाकर परिजनों ने चेतगंज पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया और धन्यवाद दिया। इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलिया बाग, उ0नि0 संदीप चौरसिया, म0उ0नि0 आदर्शिका,का0 किशन गौड़, म0कां0 निशा,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल