गुफरान अहमद की रिपोर्ट
सोनभद्र के पुलिस लाइन चुर्क में आज 485 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड पूरे गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। परेड ग्राउंड में अनुशास, ऊर्जा और समर्पण का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी यातायात अरविन्द कुमार मौर्य ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण कर जवानों के आत्मविश्वास व उत्कृष्ट ड्रिल की सराहना की।
मार्चपास्ट के दौरान कदमताल और तालमेल ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रशांत शुक्ला सर्वांग सर्वोत्तम रहे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि ये नवआरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस की सशक्त छवि को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।