Follow us on

पूरा देश आज विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मना रहा है विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डीएसआरसी

Share this post:

वाराणसी। पूरा देश आज विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मना रहा है विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डीएसआरस की टीम द्वारा छात्रों में स्वस्थ जीवनशैली एवं कैंसर रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैंसर जागरूकता सत्र एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर कैंसर जागरूकता शपथ ली, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य का सम्मान करने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने तथा कैंसर से जूझ रहे लोगों को सहयोग देने का संकल्प लिया। सत्र के दौरान कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान (अर्ली डिटेक्शन) तथा ज्ञान और करुणा के माध्यम से कैंसर से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

डीएसआरसी टीम इस सफल आयोजन के लिए एक प्राइवेट स्कूल के माननीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग, समर्थन और प्रतिबद्धता से युवा पीढ़ी में स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहन मिला।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights