3– पेंशनरों ने बैठक में वेतन आयोग के परिधि में रखने की उठाई मांग
वाराणसी — उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पेंशनरों ने सरकार के रवैया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस में पेंशनरों की समस्याओं का कोई जिक्र नहीं है। जिससे आयोग पेंशनरों की समस्याओं पर विचार नहीं करेगा। जिसके वजह से महंगाई राहत तथा पेंशन स्ट्रक्चर जस का तस बना रहेगा जिसके परिणाम स्वरुप पेंशन स्थिर तथा महंगाई राहत मिलने की संभावना नहीं होगी। जबकि इसी जून माह में आठवें वेतन आयोग का दौरा कार्यक्रम निर्धारण हुआ। ऐसे समय पेंशनरों की समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए सरकार तथा वेतन आयोग से मांग की गई। बैठक के माध्यम से पेंशनरों द्वारा हर महीने पेंशन की हो रही कटौती पर अंकुश लगाने,कम्प्यूटेशन की व्यवस्था जारी करने, पेंशनरों के स्वास्थ्य लाभ हेतु कैशलेश व्यवस्था जारी करने, चिकित्सा व्यवस्था को हेतु लाभकारी व्यवस्था बनाने आदि की मांग किया गया। बैठक में वीरेंद्र, अजय सिंह, कृपाराम, सुरेश, रविंद्र, अशोक सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता मदन मोहन श्रीवास्तव ने तथा संचालन मंत्री अशोक सिंह ने किया।