पैसे और पुलिस-प्रशासनिक पदों वाले भाइयों, मेरी इस पोस्ट पर थोड़ा समय गवाइए। कई बार लिख चुका हू, एक दफ़ा फिर लिख रहा हूँ सोशल मीडिया पर रूप-सौंदर्य के रसपान के चक्कर में पड़ने का नतीजा भविष्य में ब्लैकमेलिंग बनकर सामने आ सकता है। अब तन से उजली इस मोहतरमा के कथित काले कारनामे जान लीजिए। इसका नाम अंशिका है और सोशल मीडिया पर इसके हजारों फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि यह वहीं अपने शिकार तलाशती है जो इससे मैसेंजर में गुटर-गूं करने लगता है, वही शिकार बन जाता है।
पहले यह सामान्य बातचीत करती है, फिर सामने वाले पुरुष के पद और पैसे के हिसाब से वीडियो कॉल पर आती है, उसके बाद हद से उतरकर सामने वाले से भी वही सब करवाती है और पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड कर रख लेती है। फिर शुरू होता है इसका खेल। दावा किया जा रहा है कि अब तक यह 165 लोगों को शिकार बना चुकी थी, जिनमें एक डीएसपी समेत कई दरोगा भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह पकड़ में नहीं आती, मगर इसका दुर्भाग्य यह रहा कि बीते 20 जनवरी को इसका जन्मदिन था, जिसे गोरखपुर के एक मॉडल शॉप पर मनाया जा रहा था। किसी बात पर विवाद हुआ और आरोप है कि इसने एक युवक पर पिस्टल तानकर गोली चला दी, जिसमें उसका दोस्त घायल हो गया। जब इसे गिरफ्तार किया गया तो इसके मोबाइल से आपत्तिजनक अश्लील वीडियो का जखीरा मिलने की बात सामने आई।इसलिए भाईयों ऐसे किसी भी कथित विषकन्या से बचने का साफ़ उपाय यही है कि अपने मन को नियंत्रित रखें, क्षणिक सुख के लिए अपनी शांति और प्रतिष्ठा की बलि न दें। यह समझ लें कि आज के समय में मोबाइल सुविधाजनक भले हो, लेकिन सुरक्षित बिल्कुल नहीं। बाकी