प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी आगमन पर स्वागत की तैयारी हेतु हुई बैठक 

 प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी आगमन पर स्वागत की तैयारी हेतु हुई बैठक

वाराणसी –भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के वाराणसी आगमन पर उनके भव्य स्वागत हेतु शुक्रवार को सिगरा में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 7 जनवरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार वाराणसी आ रहे हैं। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारी बाजा, ढोल, नगाड़ा, डमरू दल, शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से चलकर गाजीपुर होते हुए शाम 5:00 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। स्वागत के लिए महानगर में 6 पॉइंट बनाए गए हैं, और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है।पहला पॉइंट आशापुर फ्लाई ओवर मुद्रा होटल के पास है। यहां महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सारनाथ मंडल, धूप चंडी मंडल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पार्षद स्वागत करेंगे। दूसरा प्वाइंट पहाड़िया मंडी गेट के पास पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा के लोग संजय जायसवाल, अजीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, अशोक जाटव के नेतृत्व में स्वागत करेंगे। तीसरा प्वाइंट काली माता मंदिर है। जहां राहुल सिंह और कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के लोग स्वागत करेंगे। चौथा प्वाइंट पुलिस लाइन चौराहा बनाया गया है। आलोक श्रीवास्तव एवं हरिकेसरी के नेतृत्व में दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद के साथ स्वागत करेंगे। पांचवा प्वाइंट कचहरी गोलघर चौराहा पर कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, सभासद एवं पदाधिकारी, अशोक पटेल, प्रीति सिंह के नेतृत्व में तथा अधिवक्ता लोग मुरलीधर सिंह के नेतृत्व में स्वागत करेंगे।छठा प्वाइंट सर्किट हाउस गेट पर राजर्षि मंडल के अध्यक्ष, पार्षद एवं पदाधिकारी जगदीश त्रिपाठी एवं अरविंद सिंह के नेतृत्व में स्वागत करेंगे। प्रत्येक प्वाइंट पर एक जनप्रतिनिधि स्वागत में रहेंगे। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राहुल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x