Follow us on

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काशी में 55000 करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाएं

Share this post:

रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी                           प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काशी में 55000 करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाएंआज विकास की नई गाथा लिख रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है साथ ही साथ विरासत को भी सुरक्षित करने का कार्य कर रही है मगर कांग्रेस सहित उसकेसहयोगी दलों को यह पसंद नहीं आ रहा है और वह लगातार अपने भ्रामक विचारों से देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं उनका यह सिलसिला वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के समय से ही जारी है वहां पर खंडित मूर्तियोंको रखकर भोली भाली जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा था, मगर आज इस भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन पूजन कर रहे हैं जो कि पहले महज 10 से 15000 की संख्या में ही कर पाते थे इसी प्रकार से वाराणसी में मणिकर्णिका घाट में पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा है इस पुनर्निर्माण कार्य को भी कांग्रेस के लोग पचा नहीं पारहे हैं, लेकिन जनता सारी असलियत को जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी इस प्रकार के गुमराह करने वाले कार्य में भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights